ठीक हो रहा फूटा पाइप

बेतिया : शहर के जोड़ा इनार चौक के पास दो वर्षो से पानी सप्लाई पाइप फट जाने से सड़क पर लगातार जल जमाव रह रहा है. जिसको लेकर शनिवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने बिछाये गये लोहे की पाइप की मरम्मत शुरू कर दी है. ज्ञात हो कि वहां बराबर जल-जमाव की स्थिति बनी […]

बेतिया : शहर के जोड़ा इनार चौक के पास दो वर्षो से पानी सप्लाई पाइप फट जाने से सड़क पर लगातार जल जमाव रह रहा है. जिसको लेकर शनिवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने बिछाये गये लोहे की पाइप की मरम्मत शुरू कर दी है.
ज्ञात हो कि वहां बराबर जल-जमाव की स्थिति बनी रहती थी. आये दिन आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. जल-जमाव होने के कारण उक्त स्थल पर बदबू फैल गयी थी. जिससे संक्रमण बीमारियों का खतरा बढ़ गया था. मुहल्लेवासियों ने इससे परेशान होकर इसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया से की थी. जिसके आलोक में नगर परिषद एवं पीएचइडी के कर्मियों ने संयुक्त रूप से उपरोक्त स्थल पर पहुंच जेसीबी मशीन के द्वारा खुदाई कार्य आरंभ करा जजर्र पाइप को निकाला गया.
मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद पति शिवानंद प्रसाद, अमरनाथ गुप्ता, शषांक कुमार, राहुल कुमार, दिनेश कुमार साह, रामचंदर साह आदि ने बताया कि वार्ड संख्या 3 के वार्ड पार्षद चित्र देवी के अथक प्रयास से यह कार्य किया जा रहा है. अब इस पाइप को बदले जाने से इस चौक पर लगने वाली जल जमाव की परेशानी समाप्त हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >