दुकान में शराब पीने से रोका, तो कर दी पिटाई

नया बाजार चौक पर 10.30 बजे रात में घटी घटना बेतिया : नया बाजार चौक के एक दुकान में बैठ कर शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद में बुधवार की रात दो गुटों के बीच जम कर पत्थरबाजी हुई. इस घटना में नया बाजार चौक स्थित तारा देवी व राजगुरु चौक के एक […]

नया बाजार चौक पर 10.30 बजे रात में घटी घटना

बेतिया : नया बाजार चौक के एक दुकान में बैठ कर शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद में बुधवार की रात दो गुटों के बीच जम कर पत्थरबाजी हुई. इस घटना में नया बाजार चौक स्थित तारा देवी व राजगुरु चौक के एक अंडा व कबाब दुकान में भी उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की.

काफी देर तक दोनों गुटों के बीच मारपीट व पत्थरबाजी चलती रही. इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया. सभी लोग अपने-अपने घरों के दरवाजे व खिड़की बंद कर लिये. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हंगामा करने वाले भाग खड़े हुए.

बताया जाता हैं कि नया बाजार चौक पर राजगुरु चौक के तारा देवी का कबाब व अंडा का दुकान है. इस दुकान पर नया बाजार के कुछ लड़कों ने शराब पीने को लेकर हंगामा खड़ा किया. इसकी सूचना जब राजगुरु चौक के लोगों को मिली तो वे लोग नया बाजार चौक पर पहुंच गये और आपस में मारपीट शुरू कर दिये. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदू ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

ये हुए हैं घायल

महिला दुकानदार तारा देवी,भतीजा सुमित पटेल, पौत्र राजा कुमार समेत आधा दर्जन लोग हुए है. जबकि इन तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

राजगुरु व नया बाजार चौक पर आधा दर्जन हैं कबाब की दुकानें

नगर के राजगुरु व नया बाजार चौक पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा कबाब व मीट की दुकान है. जहां दोपहर बाद लोगों का जमावाड़ा लगना शुरु हो जाता है.

इन होटलों मे मीट के साथ मदिरा भी परोसी जाती है. शराब पीने के बाद अक्सर इन दोनों चौक पर मारपीट की घटना घटती ही रहती है. जबकि नगर थाना की दूरी महज इन दोनों चौकों से आधा किलोमीटर की है. फिर भी पुलिस इन दुकानों में अवैध ढंग से शराब परोसे जाने पर कार्रवाई नहीं करती है.

मारपीट में बराती अनिल हुआ घायल

नया बाजार चौक पर हुई मारपीट की घटना में बसवरिया मुहल्ला का अनिल कुमार भी घायल हो गया.बताया कि वह पैदल कालीबाग मुहल्ला में आये के बरात में जा रहा था. तभी वह इस मारपीट में फंस गया और उसे गंभीर चोट लग गयी. अनिल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >