बेतिया : मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है. सोमवार की रात आयी आंधी-तूफान से गरमी से थोड़ी राहत दी है. नतीजा मंगलवार को पारा अन्य दिनों की अपेक्षा 44 से घटकर 41 पर आ गया.
पूरे दिन धूप-छईया का असर रहा. हवायें चली. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मॉनसून अब चंपारण में आने को बेताब है. मौसम के मिजाज बदलना मॉनसून के दस्तक की सबूत दे रही है. हर वर्ष चंपारण में 15 जून के बाद मॉनसून सक्रिय होता है. लेकिन इस वर्ष मौसम के बदले मिजाज से 13 जून से ही मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना है.
10 जून से छायेंगे बादल
मॉनसून भले ही 13 जून तक दस्तक देगी. लेकिनआसमान में काले बादल 10 जून को ही छाने की संभावना है. इस दौरान मौसम सुहाना होगा. मॉनसूनी बारिश भी हो सकती है.
