आंधी के दौरान गिरा पेड़, रुकी रही कई ट्रेन
बेतिया : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के बेतिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात करीब 8 बजे गोरखपुर से मुजफ्फरपुर जाने वाली 55208 सवारी गाड़ी के इंजन पर पेड़ की डाली टूट कर गिर गयी. जिससे स्टेशन पर घंटों अफरा-तफरी मच गयी. इसकी सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन ने इंजन पर गिरे पेड़ को काट कर हटवाया. घंटों मशक्कत के बाद स्टेशन प्रशासन ने सफलता पायी.
बताया जाता है कि शनिवार की रात में आयी तेज आंधी से स्टेशन परिसर में लगे पुराना छायादार पेड़ गिर गया. जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील प्रकाश राव ने बताया कि स्टेशन के पदाधिकारी व कर्मचारी के सहयोग से इंजन पर गिरे पेड़ को हटाया गया है.
इस कारण से घंटों सवारी गाड़ी स्टेशन पर रूकी रही. पेड़ गिरने से इंजन को किसी प्रकार से क्षति नहीं हुई है. पेड़ की डाली को हटाने के बाद ट्रेन सेवा बहाल कर दी गयी.
