1099 एंबुलेंस कर्मी गये हड़ताल पर

बेतिया : सदर अस्पताल एमजेके में लगातार विगत डेढ़ वर्षो से सेवा देने के बावजूद भी एंबुलेंस कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है. जिसके कारण शनिवार से एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस व शव वाहन 1099 के कर्मी हड़ताल पर चले गये है. एंबुलेंस सेवा में तैनात आधा दर्जन कर्मियों का कहना है कि वेतन […]

बेतिया : सदर अस्पताल एमजेके में लगातार विगत डेढ़ वर्षो से सेवा देने के बावजूद भी एंबुलेंस कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है. जिसके कारण शनिवार से एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस व शव वाहन 1099 के कर्मी हड़ताल पर चले गये है. एंबुलेंस सेवा में तैनात आधा दर्जन कर्मियों का कहना है कि वेतन मद में मार्च 2015 तक का वेतन सामान्य फाउंडेशन में भेजा जा चुका है. जबकि फाउंडेशन द्वारा जून 2014 तक का ही वेतन कर्मियों को भुगतान किया गया है.
इस कारण कर्मी भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके है. कर्मियों का कहना है कि 18 मई को वेतन भुगतान के जिला पदाधिकारी, सिविल सजर्न, जिला स्वास्थ्य समिति तथा एमजेके के प्रभारी अधीक्षक को आवेदन देकर वेतन भुगतान करने की गुहार लगायी गयी थी. जिसमें यह भी कहा गया था कि अगर 22 मई तक वेतन भुगतान नहीं होता है तो 23 मई से एंबुलेंस कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >