भाई ने दो बहनों को लाठी से पीट कर किया जख्मी

मैनाटांड़ : आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो सहोदर बहने घायल हो गयी. घटना इनारवा थाना क्षेत्र की झझरी गांव की है. जो शनिवार को घटी. घायल महिला भिखारी शर्मा की पत्नी घरभरन देवी व गोपाल शर्मा की पत्नी श्रीमती देवी का इलाज स्थानीय पीएचसी में डा. मुशीर आजम के नेतृत्व में करने […]

मैनाटांड़ : आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो सहोदर बहने घायल हो गयी. घटना इनारवा थाना क्षेत्र की झझरी गांव की है. जो शनिवार को घटी. घायल महिला भिखारी शर्मा की पत्नी घरभरन देवी व गोपाल शर्मा की पत्नी श्रीमती देवी का इलाज स्थानीय पीएचसी में डा. मुशीर आजम के नेतृत्व में करने के बाद उच्च चिकित्सा हेतु बेतिया एमजेके अस्पताल रेफर कर दिया गया.
वहीं मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बहने अपने भाई द्वारा जमीन बेचने को लेकर विरोध कर रही थी. आक्रोशित भाई ने अपनी बहनों को लाठी से मार बूरी तरह से घायल कर दिया.
मारपीट में दो महिलाएं जख्मी
सिकटा. कंगली थाना क्षेत्र के भेड़िहरवा गांव में आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में दो महिला जख्मी हो गयी. दोनों को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. जख्मी महिला भेड़िहरवा गांव के सलामुन खातून और मोकिमा खातून है.
वारंटी गिरफ्तार
नरकटियागंज. शिकारपुर पुलिस ने शनिवार को रामपुर तुतुहिया गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार वारंटी मुहब्बत मियां को पुलिस ने बेतिया न्यायालय भेज दिया है़
अपहृता बरामद
जगदीशपुर. थाना क्षेत्र के बनहौरा बाजार से बंगाल से की गयी अपहृत लड़की को बंगाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद किया. थानाध्यक्ष योगेश्वर पासवान ने बताया कि विगत एक माह पूर्व बंगाल के नाजीया जिला के ताहिरपुर थाना अंतर्गत बासपुरा गांव निवासी रघुवर सरकार स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपनी लड़की के अपहरण करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें उक्त थाने के निवासी राजेश शेख को नामजद अभियुक्त बनाया था. इसी मामले की छानबीन करते हुए बंगाल की पुलिस ने लड़की को बरामद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >