अपराध की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार

बेतिया : राजदेवढ़ी टेम्पों स्टैंड के समीप छिनतई की योजना बनाते हुए दो अपराधियों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार अपराधी मनुआपुल थाना के छावनी के खेदन राम का पुत्र तिजेन्द्र कुमार व जमादर टोला के मदन साह का पुत्र धीरज कुमार बताया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने […]

बेतिया : राजदेवढ़ी टेम्पों स्टैंड के समीप छिनतई की योजना बनाते हुए दो अपराधियों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार अपराधी मनुआपुल थाना के छावनी के खेदन राम का पुत्र तिजेन्द्र कुमार व जमादर टोला के मदन साह का पुत्र धीरज कुमार बताया गया है.
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो बोतल शराब, एक भुजिया का पैकेट व दो छुरा को जब्त कर ली.पुलिस कप्तान सौरभ कुमार शाह ने छिनतई का मास्टर माइंड छावनी के कृष्णा राम का पुत्र राहुल कुमार है. जिसके साथ दोनों अपराधियों को छिनतई की बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली.
सूचना मिलते हीं सदर एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार, कालीबाग ओपी प्रभारी ओमप्रकाश चौहान, दारोगा अनिल राम, एजाज आलम, जमादार जितेन्द्र प्रसाद सिंह व सिपाही अभय कुमार सिंह ने छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >