भूकंप से रनिंग रूम क्षतिग्रस्त

नरकटियागंज : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आये भूकंप से भारी क्षति हुई है. बुधवार को सहायक मंडल रेल प्रबंधक बी एस दोहरे ने भूकंप से क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण किया़ निरीक्षण के क्रम में उन्होंने भूकंप से हुई क्षति का आकलन किया़ रेलवे स्टेशन पर जलापूर्ति के लिए बनाये गये पानी टंकी तथा […]

नरकटियागंज : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आये भूकंप से भारी क्षति हुई है. बुधवार को सहायक मंडल रेल प्रबंधक बी एस दोहरे ने भूकंप से क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण किया़
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने भूकंप से हुई क्षति का आकलन किया़ रेलवे स्टेशन पर जलापूर्ति के लिए बनाये गये पानी टंकी तथा लोको एवं ट्रैफिक रनिंग स्टाफ के लिए बनाये गये रनिंग रूम के दिवालों में जगह जगह दरार हो गयी है़
रनिंग रूम की दीवार एवं छत भूकंप के झटकों से इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं कि सहायक मंडल रेल प्रबंधक ने इसे असुरक्षित घोषित करते हुए इसका मुख्य दरवाजा तार की जाली से घेर दिया है़
एडीआरएम ने बताया कि रनिंग रूम में गार्ड,टीटीई एवं ड्राइवर समेत कुल 36 लोगों के एक साथ आराम करने की सारी व्यवस्था थी़ लेकिन भूकंप के कारण रनिंग रूम का मुख्य दरवाजा एवं कमरा संख्या 2,4,5,8,9,10 एवं 11 समेत सामने का बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया है़ रेल कर्मचारियों को यहां से हटा दिया गया है़ रनिंग कर्मचारियों के लिए रेलवे स्टेशन पर स्थित विश्रमालय में वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है़
कुछ कमरे ठीक हैं जिसमें जाने के लिए रेल कर्मचारी मुख्य दरवाजे के अतिरिक्त एक अन्य दरवाजे का प्रयोग करेंग़ेनिरीक्षण के क्रम में रनिंग रूम के इंचार्ज राम बाबू राय,स्टेशन अधीक्षक लाल बाबू राउत, एइएन कुणाल,गौतम गुप्ता आदि उपस्थित रहें़
दूसरी ओर प्रखंड के मनवा परसी गांव में स्थित रेयाजुल अंसारी का पॉल्ट्री फॉर्म भूकंप एवं आंधी से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है़ इस घटना में दर्जनों मुर्गियां दब कर मर गयीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >