बेतिया : जिले में अमन व शांति बहाल करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसके तहत बालू माफिया व दर्जनभर शातिरों को जिला बदर करने की योजना पुलिस ने बनायी है. योजना को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस कप्तान सौरभ कुमार शाह ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया है.
निर्देश में कहा गया है कि थानाध्यक्ष अपने-अपने इलाके से कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले कुख्यात व असामाजिक तत्वों की सूची पुलिस कार्यालय भेजने का निर्देश दिया है. ताकि इनके विरुद्ध ह्यसीसीए के तहत कार्रवाई की जा सके.
शेख मुस्तफा सहित चार पर लगेगा सीसीए
इंडो-नेपाल सीमा पर बहने वाली दोरहम नदी से निकलने वाले बालू खनन के विवाद में शेख मुस्ताफा सहित चार बालू माफियों पर सीसीए लगाया जायेगा.
सीसीए के कार्रवाई होते हीं इन्हें जिला छोड़ कर जाना होगा. एसपी ने बताया कि बालू माफिया मुस्ताफा के कारण दोरहम नदी घाट पर बालू खनन को लेकर बार-बार गोलीबारी की घटना घटती रहती है. इस घटना से विधि-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.
लोगों ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
बेतिया : मनुआपुल थाना के जोकहां गांव के महिला-पुरुष बुधवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीण योगेन्द्र पासवान, निर्मला देवी, लौंगी देवी, माला देवी, नागेन्द्र पासवान, लक्षण पासवान, छठू पासवान, गीता पासवान आदि ने मनुआपुल पुलिस पर दबंगों को बचाने और पकड़ कर छोड़ देने का आरोप लगा रहे थे.
उनका आरोप था कि भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने उनके झोपड़ी को आग लगाया, मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया व अस्पताल में इलाज के दौरान भी मारपीट किया. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी ली. लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया. इतना ही नहीं उनका यह भी आरोप था कि अस्पताल के चिकित्सक भी उनके दबंगों के प्रभाव में आ कर काम कर रहे हैं. उधर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार शाह ने बताया कि मामले की जांच करायी जायेगी. दोषी जो भी हो उसे बख्सा नहीं जायेगा.
