पुराने दिग्गज खाये मात, नये मारे इंट्री

पश्चिम चंपारण जिला में शराब दुकानों की हुई शत प्रतिशत बंदोबस्ती बेतिया : शराब बंदोबस्ती की लॉटरी में इस बार पुराने दिग्गज कारोबारियों को थोड़ा झटका लगा. लेकिन झटका उतना जबरदस्त नहीं रहा. पुराने कारोबारियों की लक भी अंत-अंत तक साथ दे गयी. इस बार नये कारोबारियों की इंट्री भी जबरदस्त रही. शराब बंदोबस्ती के […]

पश्चिम चंपारण जिला में शराब दुकानों की हुई शत प्रतिशत बंदोबस्ती
बेतिया : शराब बंदोबस्ती की लॉटरी में इस बार पुराने दिग्गज कारोबारियों को थोड़ा झटका लगा. लेकिन झटका उतना जबरदस्त नहीं रहा. पुराने कारोबारियों की लक भी अंत-अंत तक साथ दे गयी. इस बार नये कारोबारियों की इंट्री भी जबरदस्त रही. शराब बंदोबस्ती के कुल 71 समूह में आधे समूह पर पुराने काबिज रहे तो आधे पर नये लोगों की किस्मत खुली.
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सुबह नौ बजे से ही शराब बंदोबस्ती की कार्य डीएम लोकेश कुमार सिंह की देख-रेख में शुरू हुई. डीएम व एसपी सौरभ कुमार शाह ने बंदोबस्ती की पहली लॉटरी निकाली. दोपहर 3.30 बजे तक बंदोबस्ती का कार्य चलता रहा. इस बीच लॉटरी निकलने पर भाग्यशाली कारोबारी अपने नाम के नारे भी लगाते रहे. इस मौके पर अपर समाहर्ता व्यास मुनि प्रधान, एएसपी अभियान राजेश कुमार, उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन, एसडीएम सुनील कुमार, वरीय उप समाहर्ता मधुकांत,अजय कुमार सिंह, राजीव, उत्पाद निरीक्षक सीमा चौरसिया आदि उपस्थित थे.
चाचा-भतीजा का रहा जलवा
भाजपा नेता सह पुराने शराब कारोबारी विजय गुप्ता व उनके भतीजा अनिल गुप्ता का इस बार भी किस्मत ने पूरी साथ दी. चाचा विजय लॉटरी में नंबर वन रहे तो भतीजा अनिल दूसरे नंबर पर रहे. विजय को बंदोबस्ती में 13 समूह की लॉटरी तो अनिल को आठ समूह की लॉटरी निकली. इधर पुराने कारोबारी विमल सिंह ने भी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है. इनको भी करीब आठ समूह ही हाथ लगे है.
एनाम की किस्मत पलटी
पूर्व नगर पार्षद सह शराब व्यवसायी मो. एनाम ग्रुप की किस्मत इस बार भी पलटी मार दी. इनको मात्र तीन समूह ही मिल पायी. जबकि पिछली बार भी एनाम को झटका लगा था. लेकिन मोतिहारी जिला में नंबर वन विनर के रूप में उभरे थे.
नेता व ठेकेदार बने शराब कारोबारी
शराब के कारोबार का क्रेज इतना बढ़ा हैं कि कई नेता व ठेकेदार भी इस धंधा में भाग्य आजमाने के लिए कूद पड़े थे. कुछ की लक साथ दी तो कुछ मायूस हो कर अपने पुराने कारोबार में जाने का मूड बना ली. नगर पार्षद सह भाजपा नेता कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता व बस स्टैंड व नप ठेकेदार मो. नसीम आलम इस खेल में पहली बार भाग्य आजमाये. सूत्रों के अनुसार, ये दोनों विजय गुप्ता गुट के बताये जा रहे है. इनकी गोटी इस बार लाल हो गयी.
25 फीसदी महिलाएं सफल
शराब बंदोबस्ती की लॉटरी में 25 फीसदी महिलाएं सफल हुई है. ऐसेये महिलाएं भी शराब कारोबारियों की पत्नी या उनके संबंधी बतायी जा रही है. जिनके नाम से इस बार लॉटरी निकली है.
उत्पाद दारोगा को फटकार
बंदोबस्ती के दौरान उत्पाद विभाग एक दारोगा की डीएम ने जम कर फटकार लगायी. हुआ यू कि, डीएम बंदोबस्ती करा रहे थे. उस वक्त एक समूह पर दारोगा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अभी इस समूह की लॉटरी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >