बेतिया में 19 केंद्रों पर होगी परीक्षा
बेतिया : बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर नगर में 19 केंद्र बनाये गये है. परीक्षा दोपहर 12 बजे से दो बजे तक होगी. परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट व गश्ती दल की भी प्रतिनियुक्ति की है. केंद्रों पर परीक्षार्थियों सुबह 11.30 बजे ही प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. 11.45 बजे तक उतर पुस्तिका का वितरण परीक्षार्थियों के बीच की जायेगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. विधि व्यवस्था के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है.
मोबाइल पकड़े जाने पर रद्द होगी उम्मीदवारी
बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अगर मोबाइल व पेजर ले जाते हैं तो उनकी उम्मीदवारी रद्द होगी. इसके लिए डीएम ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है. परीक्षा में किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने पर रोक रहेगी.
