रंजिश को लेकर मारी थी गोली

नरकटियागंज : पूर्व पंचायत समिति सदस्य इलियास अंसारी को गोली मारने के मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों गुटों के पुरानी रंजिश को लेकर कई बार विवाद हो चुका है. साठी थाने में मामले भी दर्ज हैं. इसी रंजिश को लेकर शुक्रवार की शाम इलियास को […]

नरकटियागंज : पूर्व पंचायत समिति सदस्य इलियास अंसारी को गोली मारने के मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों गुटों के पुरानी रंजिश को लेकर कई बार विवाद हो चुका है. साठी थाने में मामले भी दर्ज हैं. इसी रंजिश को लेकर शुक्रवार की शाम इलियास को गोली मारी गयी है.
बता दें कि साठी थाना क्षेत्र के हींगलहर गांव निवासी तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य इलियास अंसारी का नरकटियागंज स्थित शिवगंज मोहल्ले में भी घर है़ इलियास अंसारी को शनिवार की गोली नागेन्द्र चौक के पास हमलावरों ने गोली मार दी थी. गंभीर हालत ने इलियास को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि इलियास अंसारी का उनके गांव के हीं मजीद अंसारी के साथ पुरानी रंजिश थी.
आरोपितों पर इलियास ने दर्ज कराया था मुकदमा
साठी. गोली के शिकार हुये इलियास अंसारी ने आरोपी तबसे बैर रखते थे. जबसे इलीयास और इनके परिवार की ओर से आरोपी मजीद अंसारी एवं उसके परिवार के खिलाफ अपहरण, बलात्कार एवं मारपीट के चार मामले साठी थाना में दर्ज कराये गये थे.
साठी थाना पहुंची शिकारपुर पुलिस इस मामले की जांच की. साठी थाना प्रभारी थानाध्यक्ष नेयाज अहमद ने बताया कि साठी थाना कांड 126/13 में ननकु अंसारी ने इलियास अंसारी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है जो मामला मार-पीट की घटना का है .
वहीं कांड 127/13 में इलियास अंसारी ने ननकु अंसारी सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कराया है . जबकी 141/13 में जहांगीर अंसारी ने प्राथमीकी दर्ज करायी है, वहीं कांड 97/14 में गुलशन खातून ने इमरान अंसारी, जफरान अंसारी, जहीर अंसारी, सहित अन्य लोगों पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज करायी है. कांड सं 218/14 में इलियास अंसारी और मुनुस अंसारी के बीच विवाद को लेकर मामला दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >