मंडलकारा में छापेमारी

वार्डो से चार मोबाइल जब्त, अफरातफरी बेतिया : मंडलकारा में बुधवार की दोपहर अधिकारियों ने छापेमारी कर जेल के विभिन्न वार्डो से चार मोबाइल फोन जब्त किये. छापेमारी दोहपर करीब 1.30 बजे से शुरू हुई जो 3 बजे तक चली. इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न वार्डो में छुपा कर रखे चार मोबाइल फोन मिले. इन […]

वार्डो से चार मोबाइल जब्त, अफरातफरी
बेतिया : मंडलकारा में बुधवार की दोपहर अधिकारियों ने छापेमारी कर जेल के विभिन्न वार्डो से चार मोबाइल फोन जब्त किये. छापेमारी दोहपर करीब 1.30 बजे से शुरू हुई जो 3 बजे तक चली. इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न वार्डो में छुपा कर रखे चार मोबाइल फोन मिले. इन मोबाइल में सिम कार्ड नहीं लगे थे.
एसडीएम सुनील कुमार ने इसकी जानकारी दी. इधर, एसडीपीओ रामानंद कौशल ने बताया कि सभी मोबाइल फोन के ऑनर की तलाश की जा रही है. मोबाइल धारक की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. छापेमारी में बेतिया बीडीओ चंद्रमोहन, नगर थानाध्यक्ष विमलेंदू कुमार,मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद सिंह, कालीबाग ओपी प्रभारी ओमप्रकाश चौहान, मनुआपुल थानाध्यक्ष अजीत कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >