27 पैक्सों में 20 को चुनाव

बेतिया : जिले के 27 पैक्सों में 20 मार्च को मतदान होगी. इन पैक्सों का चुनाव पिछले चुनाव में कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया गया था. जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि आगामी नौ एवं 10 मार्च को इन पैक्सों के लिए नामांकन की तिथि प्राधिकार ने निर्धारित की है. नामांकन […]

बेतिया : जिले के 27 पैक्सों में 20 मार्च को मतदान होगी. इन पैक्सों का चुनाव पिछले चुनाव में कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया गया था. जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि आगामी नौ एवं 10 मार्च को इन पैक्सों के लिए नामांकन की तिथि प्राधिकार ने निर्धारित की है.
नामांकन सुबह 11 बजे से तीन बजे तक निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में की जायेगी. वहीं 11 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. अभ्यर्थिता वापस लेने एवं प्रतीक चिह्न् आवंटन की तिथि निर्वाचन प्राधिकार से 12 मार्च निर्धारित की गयी है. चुनाव 20 मार्च को कराया जायेगा वहीं 21 मार्च को मतगणना की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >