सड़क दुर्घटना में पांच घायल

बेतिया : सड़क दुर्घटना में अलग-अलग सड़क मार्गो पर सोमवार को शिक्षक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल एमजेके में चल रही है. जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी थाना क्षेत्र के केशराहवा गांव निवासी विजय किशोर शर्मा जो उमवि बेलौरा में सहायक शिक्षक के पद […]

बेतिया : सड़क दुर्घटना में अलग-अलग सड़क मार्गो पर सोमवार को शिक्षक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल एमजेके में चल रही है. जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी थाना क्षेत्र के केशराहवा गांव निवासी विजय किशोर शर्मा जो उमवि बेलौरा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं.

सोमवार को विद्यालय जाने के क्रम में रामनगर मठिया सड़क मार्ग के मुडला गांव के समीप बाइक ने ठोकर मार दी. स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को पीएचसी रामनगर में भर्ती कराया. जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल में भेज दिया. वहीं लौरिया-बगहा मुख्य मार्ग के चौतरवा के समीप ट्रैक्टर और बाइक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बाइक चालक की पहचान मुफस्सिल थाना के छौरहिया गांव निवासी श्यामकिशोर तिवारी (35) के रूप मे हुई है. बताया जाता है कि वह मदनपुर जंगल जा रहा था.

बेतिया. जिले के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल एमजेके में चल रही है.घायल की पहचान पुरानी गुदरी आर्य समाज रोड निवासी बालेश्वर श्रीवास्तव के रूप में हुई है.

वहीं बैरिया थाना के तधवानंदपुर कानू टोला निवासी श्रवण कुमार (45) बाइक की ठोकर से घायल हो गया. घायल बेतिया से घर जा रहा था कि बेतिया-पखनाहा मार्ग के रमपुरवा के समीप बाइक ने ठोकर मार दी.

बेतिया. मैनाटांड़-इनरवा मार्ग के रमपुरवा के समीप रविवार की देर संध्या रोड रोलर और बाइक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल की पहचान इनरवा थाना के सेनुअरिया झुमका निवासी बृजेश साह (24) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बृजेश साह मैनाटांड़ अपने घर जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >