एक महिला अब भी लापता

बगहा : गंडक नदी में बुधवार शाम नाव पलटने की घटना में सवार 24 लोग सकुशल बाहर निकल आये. एक महिला अभी भी लापता है. उसकी खोज के लिए पटना से गोताखोरों की टीम बुलायी गयी है. गंडक नदी के विभिन्न घाटों पर खोज की जा रही है. एसडीएम मो मंजूर आलम ने बताया कि […]

बगहा : गंडक नदी में बुधवार शाम नाव पलटने की घटना में सवार 24 लोग सकुशल बाहर निकल आये. एक महिला अभी भी लापता है. उसकी खोज के लिए पटना से गोताखोरों की टीम बुलायी गयी है. गंडक नदी के विभिन्न घाटों पर खोज की जा रही है.
एसडीएम मो मंजूर आलम ने बताया कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता से नाव पर सवार लोगों को सकुशल बचा लिया गया है.
एक महिला की खोजबीन की जा रही है. पटना से गोताखोरों की टीम बुलायी गयी है. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी द्वारा 12 बजे रात तक डूबे हुए लोगों को खोजने के लिए ऑपरेशन चला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >