बच्चों की सुरक्षा बढ़ायी

बेतिया : अब जिला पुलिस नौनिहालों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. उनकी सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो जाये, इस दिशा में पुलिस काम शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में पुलिस कप्तान सौरभ कुमार शाह ने जिले के असुरक्षित सरकारी व गैरसरकारी शैक्षणिक संस्थानों को चिह्न्ति करने की योजना बनायी है. एसपी ने […]

बेतिया : अब जिला पुलिस नौनिहालों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. उनकी सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो जाये, इस दिशा में पुलिस काम शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में पुलिस कप्तान सौरभ कुमार शाह ने जिले के असुरक्षित सरकारी व गैरसरकारी शैक्षणिक संस्थानों को चिह्न्ति करने की योजना बनायी है.

एसपी ने सभी थानों को हर संदिग्ध गतिविधियों व चुनौतियों से निबटने का आदेश दिया है और लड़कियों के शैक्षणिक संस्थानों के पास पुलिस गश्त तेज करने की बात कही है. साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया है कि इसमें कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. अगर इसमें शिथिलता बरती गई, तो संबंधित थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की जायेगी.

शैक्षणिक संस्थानों में बेरोकटोक जाते हैं लोग

स्कूल जाने का समय हो या छुट्टी का समय. अधिकतर विद्यालयों में प्रवेश पर कोई रोक-टोक नहीं है. ऐसी स्थिति अधिकांश सरकारी विद्यालयों में देखी जाती है.

हालांकि कुछ निजी विद्यालयों में गेट पर गार्ड तो रहते हैं, पर ऐसे में लोगों से पूछताछ नहीं करते. जिससे बच्चों की सुरक्षा पर सुनिश्चित नहीं हो पाती. इतना हीं नहीं पुलिस की ओर से विद्यालय के करीब पेट्रोलिंग नहीं

होती है.

निजी विद्यालय की बसों में नहीं है सुरक्षा का मानक

ऐसे में तो शहरी इलाके या ग्रामीण निजी विद्यालय अपनी ओर से पठन-पाठन की बेहतर व्यवस्था देने का दावा करते हैं. कुछ हद तक इसमें कामयाब भी रहे हैं. लेकिन इन विद्यालयों की ओर से चलने वाले वाहनों में सुरक्षा का कोई मानक नहीं है. इसमें जीपीएस सिस्टम से लेकर अन्य व्यवस्था. वाहनों में जीपीएस सिस्टम नहीं होने के कारण न तो स्कूल प्रबंधक व न तो बच्चों के अभिभावकों को वाहनों के रूट की सही जानकारी होती है.

नहीं बढ़ी गार्डो की संख्या

शहर के स्कूलों में सुरक्षा कर्मियों की काफी कमी है. हर साल विद्यालयों में बच्चे बढ़ रहे हैं. पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या उतनी हीं रहती है. एक अनुमान के तौर पर देखा जाय,तो स्कूलों में एक हजार बच्चों पर एक सुरक्षाकर्मी भी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >