बेतिया के मंडल कारा में बंदी ने लगायी फांसी, मौत

बेतिया : मंडल कारा में विचाराधीन कैदी मनमोहन उर्फ छोटू पटेल ने शनिवार की देर संध्या फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली. उसका शव जेल के बंद पड़े शौचालय मिला. उसकी पहचान नगर थाना के राजगुरु मोहल्ला निवासी के रूप में हुई है. वह करीब एक साल से अपहरण के मामले में बंद था. […]

बेतिया : मंडल कारा में विचाराधीन कैदी मनमोहन उर्फ छोटू पटेल ने शनिवार की देर संध्या फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली. उसका शव जेल के बंद पड़े शौचालय मिला. उसकी पहचान नगर थाना के राजगुरु मोहल्ला निवासी के रूप में हुई है. वह करीब एक साल से अपहरण के मामले में बंद था. एसडीपीओ रामानंद कौशल ने बताया कि मनमोहन अपहरण कांड के मामले में जेल में बंद था. उसके ऊपर नगर थाना व कालीबाग ओपी थाना मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि मनमोहन पटेल जेल के वार्ड संख्या-10 में रहता था. शनिवार की रात्रि सभी बंदी खाना खाकर जब अपने-अपने वार्ड में सोने गये, तो उनकी गिनती शुरू हुई. गिनती के क्रम में जेल प्रशासन को एक कैदी कम मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >