ट्रेन से उतरने के क्रम में युवक गिरा, मौत

बेतिया:सुगौली नरकटियागंज रेल खंड के चनपटिया स्टेशन पर शुक्रवार के दिन एक युवक ट्रेन से गीर कर गंभीर रुप से घायल हो गया.उसे रेल पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सा के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर मुहल्ला निवासी फेकन राउत का […]

बेतिया:सुगौली नरकटियागंज रेल खंड के चनपटिया स्टेशन पर शुक्रवार के दिन एक युवक ट्रेन से गीर कर गंभीर रुप से घायल हो गया.उसे रेल पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सा के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

मृत युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर मुहल्ला निवासी फेकन राउत का पुत्र टून्नू कुमार (22) के रुप में हुइ है. घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वह सुबह सवारी गाड़ी संख्या 55207 से अपने मामा के यहां चनपटिया जा रहा था. चनपटिया स्टेशन पर उतरने के क्रम में वह गिर कर जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >