मवेशी के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

बेतिया : पुलिस ने बुधवार को मुफस्स्लि थाना क्षेत्र के हरदिया नहर के समीप से चार मवेशियों के साथ छह तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खाप टोला निवासी सुबराता देवान, इजहार देवान सिकटा थाना क्षेत्र के झुमका निवासी अनीसुल रहमान, इसराफिल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विसंभरपुर निवासी कारी […]

बेतिया : पुलिस ने बुधवार को मुफस्स्लि थाना क्षेत्र के हरदिया नहर के समीप से चार मवेशियों के साथ छह तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खाप टोला निवासी सुबराता देवान, इजहार देवान सिकटा थाना क्षेत्र के झुमका निवासी अनीसुल रहमान, इसराफिल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विसंभरपुर निवासी कारी मियां व गोपालगंज जिला के यादोपुर थाना क्षेत्र के मझरिया निवासी किशोरी यादव के रुप में हुई है.

जिसमें किशोर यादव का तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जबकि शेष पांच तस्करों को न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दिया गया. सदर एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचित किया कि रदिया नहर पर चार मवेशियों के साथ कुछ लोग जा रहे है. सूचना पर पहुंची मुफस्सिल ने चार मवेशियों के साथ छ. लोग को पकड़ पूछताछ किया. धराये तस्करों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जिस पर चारों मवेशियों को जब्त कर गिरफ्तार सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >