सेवानिवृत्त कर्मी से उचक्कों ने उड़ाये 43 हजार रुपये

नरकटियागंज : शहर के धर्मशाला रोड में सोमवार को बीएसएनएल के सेवानिवृत कर्मी से उचक्कों ने 43 हजार रुपये उड़ा लिया. घटना उस वक्त घटी जब सेवानिवृत कर्मी और श्रीवास्तव काॅलोनी निवासी मुरारी शरण श्रीवास्तव पीएनबी बैंक से रुपये निकाल धर्मशाला रोड के रास्ते घर वापस जा रहे थे. शिवगंज चौक अवस्थित मॉल के आगे […]

नरकटियागंज : शहर के धर्मशाला रोड में सोमवार को बीएसएनएल के सेवानिवृत कर्मी से उचक्कों ने 43 हजार रुपये उड़ा लिया. घटना उस वक्त घटी जब सेवानिवृत कर्मी और श्रीवास्तव काॅलोनी निवासी मुरारी शरण श्रीवास्तव पीएनबी बैंक स�� रुपये निकाल धर्मशाला रोड के रास्ते घर वापस जा रहे थे.

शिवगंज चौक अवस्थित मॉल के आगे कुछ ही दूरी पर दो बाइकपर सवार तीन युवक आये और उनकी तलाशी लेनी शुरू करदी. फिर झोले में रखा रुपये लेकर फरार हो गये. मामले में पीड़ित ने शिकारपुर थाने में शिकायत की है. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गयी है. उचक्कों को गिरफ्तार किया जायेगा. सीसीटीवी कैमरे की मदद से उचक्कों की पहचान की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >