1.26 करोड़ के खाद्यान्न गबन के मामले में बीएओ पर विभागीय कार्यवाही शुरू

बेतिया : राज्य खाद्य निगम के गौनाहा के गोदाम प्रभारी सह नरकटियागंज के तत्कालीन प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि कुमार के उपर विभागीय कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है. विभागीय कार्रवाई 1.26 करोड़ के खाद्यान्न गबन के मामले में आरंभ की गयी है. राज्य कृषि निदेशक ने जारी आदेश में संचालन पदाधिकारी के रुप में सारण […]

बेतिया : राज्य खाद्य निगम के गौनाहा के गोदाम प्रभारी सह नरकटियागंज के तत्कालीन प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि कुमार के उपर विभागीय कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है. विभागीय कार्रवाई 1.26 करोड़ के खाद्यान्न गबन के मामले में आरंभ की गयी है. राज्य कृषि निदेशक ने जारी आदेश में संचालन पदाधिकारी के रुप में सारण प्रमंडल के संयुक्त निदेशक शष्य को बनाया है.

जबकि प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी एसएफसी के जिला प्रबंधक को बनाया गया है. कृषि निदेशक ने जारी पत्र में आरोपित रवि कुमार के विरुद्ध कार्यवाही को पूर्ण करते हुए प्रतिवेदन देने का भी निर्देश दिया है.

उल्लेखनीय है कि रवि कुमार को अपने वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करते हुए राष्ट््रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के क्रियान्वयन में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से प्रेषित प्रतिवेदन के आधार पर विभाग ने विभागीय कार्यवाही आरंभ करने का निर्णय लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >