तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने की चनपटिया में छापेमारी

बेतिया : मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम ने चनपटिया पहुंचकर बुधवार को छापेमारी की. यह छापेमारी चनपटिया के गिद्धा व डूमरा गांव में की गयी. हालांकि इसमें पुलिस को सफलता नहीं मिली. कुमारबाग ओपी प्रभारी राजीव कुमार रजक ने बताया कि पंजाब के अंबाला से पुलिस […]

बेतिया : मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम ने चनपटिया पहुंचकर बुधवार को छापेमारी की. यह छापेमारी चनपटिया के गिद्धा व डूमरा गांव में की गयी. हालांकि इसमें पुलिस को सफलता नहीं मिली. कुमारबाग ओपी प्रभारी राजीव कुमार रजक ने बताया कि पंजाब के अंबाला से पुलिस की एक टीम बेतिया आयी थी.

अंबाला में मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एक तस्कर फरार हो गया था. जिसकी पहचान गिद्धा गांव के निवासी के रुप में हुई. पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की. लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >