मुहर्रम चौक से तीन लालटेन चौक रोड तक पैमाइश शुरू

सीओ की अध्यक्षता में मझौलिया, चनपटिया व सदर अंचल के अमीनों की टीम गठित कर दिया है जमीन की पैमाइश करने का आदेश हरिवाटिका चौक से मुहर्रम चौक तक की पहले ही पैमाइश पूरी कर टीम सौंप चुकी है नजरी नक्शा सहित रिपोर्ट बेतिया : हरिवाटिका चौक से पैदल ही चल कर तीन लालटेन होते […]

सीओ की अध्यक्षता में मझौलिया, चनपटिया व सदर अंचल के अमीनों की टीम गठित कर दिया है जमीन की पैमाइश करने का आदेश

हरिवाटिका चौक से मुहर्रम चौक तक की पहले ही पैमाइश पूरी कर टीम सौंप चुकी है नजरी नक्शा सहित रिपोर्ट

बेतिया : हरिवाटिका चौक से पैदल ही चल कर तीन लालटेन होते छावनी चौक तक की सड़क की स्थिति की जांच बीते 5 फरवरी को डीएम डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे ने की थी. सड़क की सार्वजनिक जमीन व नाले का अतिक्रमण पाकर सीओ रघुवीर प्रसाद की अध्यक्षता में एक कार्यबल का गठन किया है. उक्त टीम में बेतिया,चनपटिया व मझौलिया के अंचल अमीनों को शामिल किया है. उस टीम ने मंगलवार को अपना कार्य शुरू कर दिया.

कार्यबल के अध्यक्ष व सीओ रघुवीर प्रसाद ने बताया कि पहले दिन टीम ने सड़क के किनारे के 13 प्लॉटों की पैमाइस कर ली है. इन प्लॉटों पर अधिसंख्य दो मंजिली या उससे भी ऊंची इमारतें हैं. सीओ के अनुसार उक्त स्थानों पर सड़क व नाले की औसतन 12 से 13 फीट चौड़ाई कम मिली है.

सीओ ने बताया कि संबंधित खतियान की मदद से उक्त स्थान की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा रहा है. जिसके बाद ही सड़क व नाले की जमीन की वास्तविक स्थिति का आकलन सम्भव हो सकेगा. सीओ श्री प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी ने जरूरी लगने पर इस कार्य में जिला परिषद व नगर परिषद के अमीन से भी जानकारी या सहयोग लेने का निर्देश दिया है.

उन्होंने बताया कि सड़क व सार्वजनिक नाले की जमीन का किसी भी स्थिति में अन्य कार्य में उपयोग नहीं होने संबंधी पटना उच्च न्यायालय के सख्त आदेश का हवाला देकर डीएम ने अतिक्रमित पायी जाने वाली जमीन का ट्रेसिंग पेपर पर नजरी नख़्शा के साथ विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुये शीघ्र ही रिपोर्ट सौंप दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >