बेतिया : शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण कर लिया गया है. मामले में अपहृता के पिता ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अवरैया कुंअर टोला निवासी सुमित कुमार राय, सुमित के पिता प्रभु राय, रितिक कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि किशोरी का पता लगाया जा रहा है. अपहृता के पिता ने बताया है कि रात के करीब साढ़े बारह बजे सभी आरोपितों ने मिलकर अपहरण कर लिया. पांच मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
शादी की नीयत से किशोरी का किया अपहरण
बेतिया : शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण कर लिया गया है. मामले में अपहृता के पिता ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अवरैया कुंअर टोला निवासी सुमित कुमार राय, सुमित के पिता प्रभु राय, रितिक कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया […]
