बस की ठोकर की बाइक सवार की मौत

बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग के मछली लोक के समीप घर जाते समय हुआ हादसा ट्रैक्टर चालक था बाइक सवार, पुलिस ने बस को किया जब्त- चालक गिरफ्तार बेतिया : बाइक से घर जा रहे अधेड़ की बस की ठोकर से मौत हो गई है. हादसा बेतिया मोतिहारी मुख्य पथ पर मछली लोक के समीप की है. […]

बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग के मछली लोक के समीप घर जाते समय हुआ हादसा

ट्रैक्टर चालक था बाइक सवार, पुलिस ने बस को किया जब्त- चालक गिरफ्तार
बेतिया : बाइक से घर जा रहे अधेड़ की बस की ठोकर से मौत हो गई है. हादसा बेतिया मोतिहारी मुख्य पथ पर मछली लोक के समीप की है. मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के बेखबरा निवासी गंगासागर शर्मा (50) के रूप में की गई है. गंगासागर रैक पॉइंट पर ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे.
घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सिंह ट्रेवल्स बस को जब्त कर लिया गया है. जबकि बस चालक मझौलिया थाना क्षेत्र के जोकटिया निवासी फिरोज आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतक के पुत्र रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि उसके पिता गुरुवार की देर शाम बेतिया से बाइक से घर लौट रहे थे. मछली लोक के समीप पटना से आ रही सिंह टेबल स बस ने ठोकर मार दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >