32678 बिजली उपभोक्ताओं के घर लगेगा प्रीपेड मीटर

बेतिया : शहर के 32678 उपभोक्ताओं के घरों में जल्दी ही बिजली का स्मार्ट (प्रीपेड) मीटर लगेगा. इसका प्रावधान बीते एक फरवरी को प्रस्तुत केन्द्रीय आम बजट में किया गया है. बिजली आपूर्ति के कार्यपालक अभियंता दिवाकर लाल ने बताया कि विभागीय वीडियो कांफ्रेंसिंग में उनको इसकी जानकारी दी गयी है. योजना के प्रथम चरण […]

बेतिया : शहर के 32678 उपभोक्ताओं के घरों में जल्दी ही बिजली का स्मार्ट (प्रीपेड) मीटर लगेगा. इसका प्रावधान बीते एक फरवरी को प्रस्तुत केन्द्रीय आम बजट में किया गया है. बिजली आपूर्ति के कार्यपालक अभियंता दिवाकर लाल ने बताया कि विभागीय वीडियो कांफ्रेंसिंग में उनको इसकी जानकारी दी गयी है.

योजना के प्रथम चरण में सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा. जिसके लिये एजेंसी चयन का कार्य निविदा के माध्यम से किया जायेगा. उन्होंने बताया कि एजेंसी के चयन के बाद करीब दो माह का समय डोर टू डोर सर्वेक्षण का कार्य पूरा करने में करीब दो माह लग सकता है.
बिजली आपूर्ति के सहायक अभियंता धीरज सती ने बताया कि बेतिया के शहरी क्षेत्र में ही कुल 32678 विभिन्न कोटि के कनेक्शन वाले उपभोक्ता हैं.बीते जनवरी में जारी बिजली बिल के विरुद्ध इनमें से मात्र 13,423 उपभोक्ताओं ने ही बिजली बिल जमा कराया है. यह स्थिति भी नवम्बर 2019 के बाद कुछ बदलने के बाद की है.नवंबर माह तक औसतन 12 से साढ़े बारह हजार उपभोक्ता ही बिजली बिल जमा करते रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >