अपहरण व बंधक बनाकर रखने
की सूचना पर पहुंची पुलिस को झेलना पड़ा लोगों का विरोध
काफी मशक्कत के बाद पुलिस
ने बंधक बनाये लोगों को छुड़ाया, एक को लिया हिरासत में
साठी : थाना क्षेत्र के सोमगढ गांव में दोपहर अपहरण की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष एवं पुलिस टीम पर कतिपय लोगों ने हमला बोल दिया. इस दौरान पुलिस के साथ दुर्व्यवहार व चौकीदार से मारपीट की गयी.
थाना क्षेत्र के सोमगढ़ निवासी आर्केस्ट्रा संचालक महंथ पटेल के आर्केस्ट्रा से चार लड़कियांभाग गई थी. शक के आधार पर नरकटियागंज के प्रकाशनगर निवासी गबरु कुरेशी और धूमनगर के ताहिर हुसैन को महंथ पटेल द्वारा लाकर अपने गांव बंधक बनाकर रखा गया था. परिजनों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार की दोपहर थानाध्यक्ष महंथ पटेल के आर्केस्ट्रा के पास पहुंचे तो कतिनस असामाजिक तत्वों ने विरोध किया और पुलिस टीम पर धावा बोल दिया.
इस दौरान चौकीदार वीरेंद्र यादव से हाथापाई की गयी. भारी मशक्कत के बाद थानाध्यक्ष ने महंत पटेल व बंधक बनाकर रखे गये गबरु कुरैशी तथा ताहिर हुसैन को थाने लाये. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि महंथ पटेल से पूछताछ की जा रही है. गबरु कुरैशी और ताहिर हुसैन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
