नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी व गोखुला स्टेशन पर चाय नाश्ते का दुकान चलाने वाले सुरेन्द्र मल्ल के साथ मारपीट कर दस हजार रूपये छीन लेने का मामला सामने आया है. मामले में सुरेन्द्र मल्ल ने शिकारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराया है. दर्ज शिकायत में बताया है कि वो गांव में आए एक बरात में बरातियों का स्वागत सत्कार में लगा था.
इसी बीच बरात में खजुरिया निवासी फिराक, नौशाद, एकराम, जफरे आलम, नदीम, अलताफ और मिथिलेश कुमार समेत अन्य लोग आ धमके और उसके साथ गाली गलौज शुरू करते हुए मार पीट करने लगे. जब भीड़ इकठ्ठी हुई तो सभी लोग भाग निकले. अगले दिन जब वह गोखुला स्टेशन अवस्थित अपने चाय नाश्ते की दुकान पर दुकान चला रहा था तो सभी लोग आ धमके और लाठी डंडे से लैस होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दिए.
आरोपितों ने उसके पैकेट में रखा दस हजार रूपया छीन लिया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी. शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
