बेतिया : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी अब पश्चिम चंपारण में सितम ढ़ा रही है. दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज से ठिठुरन बढ़ गई है. धूप नहीं होने से मौसम में गलन काफी अत्यधिक हो जा रही है. हालांकि दो दिन पहले दोपहर में हो रही गुनगुनी धूप निकलने से लोगों से लोगों को राहत की थी उम्मीद थी. लेकिन जिस तरह से मौसम बदल रहा है. ऐसे में आने वाले दिन में सर्दी में और इजाफा होने की बात कही जा रही है.
पारा @60 पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरा पूरा चंपारण
बेतिया : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी अब पश्चिम चंपारण में सितम ढ़ा रही है. दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज से ठिठुरन बढ़ गई है. धूप नहीं होने से मौसम में गलन काफी अत्यधिक हो जा रही है. हालांकि दो दिन पहले दोपहर में हो रही गुनगुनी धूप निकलने से लोगों से लोगों […]

रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई. जानकारों की माने तो हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में पिछले दो दिनों में भारी बर्फबारी हुई है. इस कारण पश्चिम चंपारण में पिछले दो दिनों में करीब चार से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है.
तीन दिन पहले बेतिया का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास था. सोमवार को तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रात में पारा चार तक आ पहुंचा. जबकि शाम पांच बजे तक गलन इस कदर बढ़ा कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया.