स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण की धीमी रफ्तार पर सीएस सख्त, दी चेतावनी

कार्यदायी संस्थाओं से जवाब तलब, कई भवनों का निर्माण नहीं हो सका पूरा बेतिया : सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की धीमी गति को गंभीरता से लिया है. मामले में संबंधित एजेंसी एवं संवेदकों की लापरवाही मानते हुए जवाब-तलब किया है. उन्होंने इस बाबत जारी अपने आदेश में […]

कार्यदायी संस्थाओं से जवाब तलब, कई भवनों का निर्माण नहीं हो सका पूरा

बेतिया : सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की धीमी गति को गंभीरता से लिया है. मामले में संबंधित एजेंसी एवं संवेदकों की लापरवाही मानते हुए जवाब-तलब किया है. उन्होंने इस बाबत जारी अपने आदेश में एक सप्ताह के अंदर जावाब देने को कहा है. जवाब संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में संबंधित एजेंसी एवं संवेदक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.
सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति डाॅ. अरुण कुमार सिन्हा ने जारी पत्र में कहा है कि एमएसडीपी योजना के अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोखुला एवं डुमरिया का भवन निर्माण कराया जाना था. इसके 26 फरवरी 2016 को कार्यादेश निर्गत किया गया. इस कार्य को 9 माह में ही पूरा करना था, लेकिन वर्तमान समय तक इस कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >