गड्ढे में गिरने से स्कॉर्पियो पलटी, बालक चोटिल

योगापट्टी : थाना क्षेत्र नुनिया पट्टी मोड़ पर राइस मिल के समीप बच्चे को बचाने में तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के सहयोग से घायल बालक को योगापट्टी पीएससी ले जाया गया. इलाज कर रहे डॉ. अरशद ने बताया कि बालक पूरी […]

योगापट्टी : थाना क्षेत्र नुनिया पट्टी मोड़ पर राइस मिल के समीप बच्चे को बचाने में तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के सहयोग से घायल बालक को योगापट्टी पीएससी ले जाया गया. इलाज कर रहे डॉ. अरशद ने बताया कि बालक पूरी तरह से ठीक है.

माथे पर हल्की चोट आई एवं दाहिने पैर पर चोट आयी है. मिली जानकारी के अनुसार योगापट्टी मेन रोड राइस मिल के समीप नोनिया पट्टी मोड़ पर एक लड़का साइकिल से जा रहा था. वहीं फतेहपुर के तरफ से आ रही स्कॉर्पियो बच्चे को बचाने के क्रम में पलट गया. हालांकि स्कॉर्पियो का अचानक चारों चक्का ऊपर की तरफ हो गया. लेकिन कोई हताहत हो सका. इस दौरान बच्चे को हल्की चोट आयी हैं.

जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी में जारी है. चोंटिल बच्चे की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया निवासी अशोक प्रसाद के पुत्र नितेश कुमार के रूप में की गयी है. बताया गया है कि नितेश कुमार अपने घर से गैस सिलेंडर लेकर हरपुरवा जा रहा था. इसी क्रम में नुनीया पट्टी मोड़ के समीप योगापट्टी की तरफ से बेतिया जा रहा स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर बीआर-22-पी-4648 ने धक्का मारा. जैसे साइकिल चालक गिरा, वैसे ही चालक के अनियंत्रित होने से स्कार्पियो गड्ढे में पलट गया.
मारपीट मामले में दो गिरफ्तार . सिकटा : कंगली थाना क्षेत्र के सिधवलिया गांव में पूजा करने जा रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने की घटना घटी है. इस मामले में पीड़ित गोबर्धन सहनी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि वह पूजा करने जा रहा था. इसी बीच बसंतपुर गांव के नीरज राम और काजल राम ने गाली-गलौज कर मारपीट की. आवेदन के आलोक में थाना में काण्ड संख्या 4/20 दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >