बेतिया : शरणार्थियों को सम्मान देने का बना कानून तो कांग्रेसियों के पेट में होने लगा दर्द : मंगल पांडेय

बेतिया : नागरिकता संशोधन कानून को जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम के बीच रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बेतिया के महाराजा पुस्तकालय परिसर में अभियान में हिस्सा लिया. मुख्य वक्ता मंगल पांडेय ने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी, आचार्य कृपलानी, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, […]

बेतिया : नागरिकता संशोधन कानून को जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम के बीच रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बेतिया के महाराजा पुस्तकालय परिसर में अभियान में हिस्सा लिया.
मुख्य वक्ता मंगल पांडेय ने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी, आचार्य कृपलानी, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, मनमोहन सिंह ने भी भारत विभाजन के दौरान पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में आये लोगों को नागरिकता देने की बात कही थी. उन्हीं की मंशा को साकार करते हुए नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत में बसे शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून बनाया, तो अब उनके पेट में दर्द होने लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >