शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज
बेतिया : योगापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने वाले आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया है. इस मामले में आरोपी के पिता ने लड़की के परिजनों से 50 हजार रुपये दहेज एडवांस में ले लिया है. पीड़िता की शिकायत […]
बेतिया : योगापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने वाले आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया है. इस मामले में आरोपी के पिता ने लड़की के परिजनों से 50 हजार रुपये दहेज एडवांस में ले लिया है. पीड़िता की शिकायत पर योगापट्टी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है.
थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि लड़की की शिकायत पर श्रीनगर थाना के बगही तुरहाटोली निवासी पप्पू साह समेत तीन को नामजद किया गया है. जानकारी के अनुसार बगही निवासी पप्पू कुमार का लड़की के घर पूर्व से आना-जाना था.
इसी क्रम में पप्पू ने लड़की के साथ एक वर्ष तक अनैतिक संबंध बनाया. उसके बाद शादी की बात तय हुई. इसमें लड़के ने अपने घर के लोगों के लिए कपड़ा खरीदवाने के नाम पर 20 हजार रुपये तथा गाड़ी व बैंड बाजार की 50 हजार एडवांस ले लिये. लड़की के परिजन शादी के लिए तारीख तय करने की बात करने गये तो आरोपी पप्पू व उसके पिता ने शादी करने से इनकार कर दिया. पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. आरोपियों के विरूद्ध धोखाधड़ी, बलात्कार की धारा के तहत एफआईआर दर्ज हुई है.