सिकटा में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी व चचेरा भाई हिरासत में

सिकटा (पचं) : स्थानीय बार्डर चौक के रहने वाले संतोष कुमार (30) की मंगलवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी. उसका शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला. संतोष के माथे पर दो गोली मारी गयी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से 7 एमएम के दो खाली […]

सिकटा (पचं) : स्थानीय बार्डर चौक के रहने वाले संतोष कुमार (30) की मंगलवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी. उसका शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला. संतोष के माथे पर दो गोली मारी गयी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से 7 एमएम के दो खाली कारतूस बरामद किये हैं. एसपी निताशा गुड़िया ने भी मौके पर पहुंच मामले का जायजा लिया.

एसपी के निर्देश पर डॉग स्कवॉयड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच की और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मृतक की पत्नी व उसके कथित प्रेमी संतोष के चचेरे भाई राहुल उर्फ कुंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामले में संतोष के पिता ओमप्रकाश प्रसाद ने अपनी बहू व संतोष की पत्नी बबिता व भतीजे कुंदन पर हत्या की साजिश रचने व वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है.

कि बुधवार सुबह संतोष की चार साल की मासूम बेटी अपने पापा के कमरे में गयी, तो उसने देखा कि उसके पिता के माथे से खून बह रहा है और उसकी मां पैर के पास बैठ कर रो रही है. बाहर आकर उसने यह बात अपनी दादी और दादा को बतायी. सभी अंदर पहुंचे और देखा कि संतोष मृत पड़ा है. परिजनों के अनुसार रात में सभी घर में ही थे, लेकिन गोली चलने की आवाज नहीं सुनायी दी.

वहीं, मृतक की पत्नी ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोयी थी. सुबह पति के कमरे में आने पर उसे इसकी जानकारी हुई. ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि कहीं और हत्या कर शव को कमरे में लाया गया है. फिलहाल एफएसएल टीम की जांच रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है. इधर, सूत्रों की मानें तो हिरासत में ली गयी पत्नी व चचेरे भाई से पुलिस को अहम जानकारी मिली है.

दो दिन पहले हत्या की जतायी थी आशंका

संतोष के पिता ओमप्रकाश प्रसाद ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि दो दिन पहले उनके पुत्र संतोष ने अपनी हत्या की आशंका जाहिर की थी. उसने बताया था कि उसकी पत्नी बबिता व उसके चचेरे भाई कुंदन उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं और उसकी हत्या कर सकते हैं. पिता ने इन दोनों पर षड़यंत्र के तहत अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >