कुकुरा गांव से विवाहिता का अपहरण

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुकुरा गांव की एक विवाहिता का अपहरण कर लिया गया है. मामले में विवाहित महिला के पिता ने शिकारपुर थाने में मामले को लेकर शिकायत की है. बताया है कि वे कुकुरा वार्ड एक के निवासी हैं. उसके ही गांव की सीता देवी और उसका बेटा विनय राम ने […]

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुकुरा गांव की एक विवाहिता का अपहरण कर लिया गया है. मामले में विवाहित महिला के पिता ने शिकारपुर थाने में मामले को लेकर शिकायत की है. बताया है कि वे कुकुरा वार्ड एक के निवासी हैं. उसके ही गांव की सीता देवी और उसका बेटा विनय राम ने उसकी लड़की का अपहरण सात दिसंबर को उस वक्त कर लिया जब वह शौच करने सरेह में गयी थी.

महिला के पिता ने दिये आवेदन में यह भी बताया है कि उसकी बेटी के पति ने उसे पांच हजार रुपये भी दिया था. रुपये और आभूषण के साथ उसका अपहरण कर लिया गया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर शिकारपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कुकुरा गांव में विवाहिता के अपहरण मामले में ग्रामीणों को धमकी देने की बात सामने आ रही है. ग्रामीणों ने एक लिखित शिकायत शिकारपुर थानाध्यक्ष को दी है. बताया है कि विवाहिता के पिता द्वारा शिकायत करने के बाद आरोपित उल्टे गांव वालों को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >