दो सगी बहनों का अपहरण, चार नामजद

नौतन : थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों को गहना और नकदी के साथ अगवा कर लिया गया है. इस बाबत एक विवाहिता के ससुर ने खड्डा मुसही गांव निवासी कमलेश सोनी, लालबाबू सोनी, सरोज देवी व मिथिलेश सोनी को नामजद बनाया गया है. साथ ही इस मामले में पुलिस से न्याय […]

नौतन : थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों को गहना और नकदी के साथ अगवा कर लिया गया है. इस बाबत एक विवाहिता के ससुर ने खड्डा मुसही गांव निवासी कमलेश सोनी, लालबाबू सोनी, सरोज देवी व मिथिलेश सोनी को नामजद बनाया गया है. साथ ही इस मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है.

पुलिस को दिये आवेदन में ससूर ने बताया कि विगत सात दिसंबर को आधी रात में आरोपी युवक कमलेश सोनी उनके घर आया और उनकी पतोहू व उसकी कुंआरी बहन को गहना व नकदी के साथ अपहरण कर अपने साथ रफ्फूचक्कर हो गया. सुबह में परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी. बाद में पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन सिनेमा हाल के पास विवाहिता की बहन मिली.

इससे पता किये तो सभी लोग उसे छोड़कर उसकी बहन को लेकर फरार हो गये. थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >