नयी पोकलेन मशीन से नालों की उड़ाही शुरू

नाले से कचरा व सिल्ट निकासी में मिनी पोकलेन मशीन काफी उपयोगी एक और पोकलेन मशीन की खरीदारी शीघ्र : सभापति बेतिया : नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के नालों में फिर से कचरा व सील्ट जमा हो गया है. इससे नालों का बहाव बाधित हो गया है. कई वार्डों से इसकी शिकायतें मिलने […]

नाले से कचरा व सिल्ट निकासी में मिनी पोकलेन मशीन काफी उपयोगी

एक और पोकलेन मशीन की खरीदारी शीघ्र : सभापति
बेतिया : नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के नालों में फिर से कचरा व सील्ट जमा हो गया है. इससे नालों का बहाव बाधित हो गया है. कई वार्डों से इसकी शिकायतें मिलने लगी है. इसके मद्देनजर नगर परिषद सभापति गरिमा देवी सिकारिया द्वारा 26.97 लाख से खरीदी गयी मिनी पोकलेन मशीन से सोमवार को सफाई शुरू की गयी.
इस क्रम में वार्ड 23 में कमलनाथनगर के मुख्य नाले से नये पोकलेन से सफाई की शुरुआत हुई. इसका निरीक्षण करने नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया भीपहुंचीं. उन्होंने कहा कि हर वार्ड में सामान्यतः जमादार सहित 13 सफाईकर्मी कार्यरत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >