मुख्यमंत्री की जल-जीवन-हरियाली यात्रा का पहला चरण आज पश्चिम चंपारण से

बेतिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जल-जीवन-हरियाली यात्रा का पहला चरण मंगलवार से शुरू होने जा रहा है. अपनी यात्रा के दौरान सीएम जल-जीवन-हरियाली से संबंधित स्थलों का भ्रमण, समीक्षा बैठक और जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह हेलिकाॅप्टर से बगहा पहुंचेंगे. यात्रा की शुरूआत पश्चिमी चंपारण जिले केबगहा प्रखंड के चंपापुर […]

बेतिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जल-जीवन-हरियाली यात्रा का पहला चरण मंगलवार से शुरू होने जा रहा है. अपनी यात्रा के दौरान सीएम जल-जीवन-हरियाली से संबंधित स्थलों का भ्रमण, समीक्षा बैठक और जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह हेलिकाॅप्टर से बगहा पहुंचेंगे.

यात्रा की शुरूआत पश्चिमी चंपारण जिले केबगहा प्रखंड के चंपापुर गनौली से सुबह 11:30 बजे से होगी. इस दौरान सबसे पहले सीएम चंपापुर तालाब और नंदी तालाब का भ्रमण करेंगे. इसके बाद हरियाली मिशन से संबंधित कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर 12:15 बजे इसी स्थान पर जल-जीवन-हरियाली जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. दोपहर दो बजे मंझौलिया प्रखंड में बायो फ्लॉक तकनीक पर आधारित मत्स्य पालन (स्टार्ट-अप कार्यक्रम के तहत) स्थल का भ्रमण करेंगे. शाम पांच बजे बेतिया समाहरणालय में समीक्षा बैठक करेंगे.

स्थल भ्रमण के दौरान मौके पर संबंधित विभागों के जिला और राज्य स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे. वहीं, जागरूकता सम्मेलन के दौरान जनप्रतिनिधियों के अलावा विशेष उद्देश्य से कार्य वाले जीविका समूह, विकास मित्र, शिक्षा सेवक समेत अन्य लोग भाग लेंगे. यात्रा के दौरान सभी जिलों में होने वाली समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी भी उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >