पिता को बंधक बना बच्चे की गला दबाकर हत्या

मझौलिया : थाना क्षेत्र के खुटिया इंदु गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. हालांकि सूचना मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने सदल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बेतिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की छानबीन मेें पुलिस जुट […]

मझौलिया : थाना क्षेत्र के खुटिया इंदु गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. हालांकि सूचना मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने सदल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बेतिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की छानबीन मेें पुलिस जुट गयी है.

इस बाबत लड़के के पिता बृजेश यादव ने थाने में आवेदन देकर चार लोगों को आरोपित किया है. इस संदर्भ में आवेदन में बताया गया है कि बृजेश यादव अपने पुत्र हरिओम को लेकर दरवाजे पर सोया था. तभी देर रात उसके गांव के राजू यादव, अनिल पांडेय, डोमा यादव, भरोस जादव पहुंचकर उनको बेटे को उठा लिये. वही बृजेश को ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिये तथा उनके पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. ऐसे तो बच्चे की हत्या को लेकर तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म है.

हालांकि इसको लेकर कुछ लोगों का कहना है कि यह भूमि-विवाद से मामला जुटा है. मृत बच्चा ग्रामीण बृजेश यादव का बड़ा पुत्र बताया जाता है. इधर इस घटना को लेकर मृतक की मां सपना देवी का रोते-रोते बुरा हाल बना हुआ है आसपास के लोग ढांढस बंधा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >