बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से छीने 41 हजार

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना से महज दो सौ गज की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए बुधवार को 41 हजार रुपये छीन लिए मामले में गौरीपुर मंझरिया गांव निवासी शाहीद मियां ने शिकारपुर थाने पहुंच कर शिकायत की है. बताया है कि वह एसबीआई बैंक से रुपये निकालकर पुरानी […]

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना से महज दो सौ गज की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए बुधवार को 41 हजार रुपये छीन लिए मामले में गौरीपुर मंझरिया गांव निवासी शाहीद मियां ने शिकारपुर थाने पहुंच कर शिकायत की है. बताया है कि वह एसबीआई बैंक से रुपये निकालकर पुरानी बाजार टेम्पो पकड़ने जा रहा था.

इदगाह रोड में बाइक पर सवार तीन बदमाशो ने चाकू दिखाकर उसके पास से 41 हजार रुपये छीनकर भाग गये. इस संबंध में शिकारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया है. उन्होंने बताया कि बाइक सवारो की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >