दुकानों पर काम कर रहे दो बाल श्रमिक हुए मुक्त

बेतिया : दो दुकानों पर छापा मारकर चनपटिया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कामेश्वर कुमार ने दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है. यह बाल श्रमिक बकुलहर के एक होटल व एक ग्रेड ड्रिल की दुकान में काम कर रहे थे. जब श्रम विभाग की टीम इन दुकानों पर पहुंची तो होटल में दस वर्ष का एक […]

बेतिया : दो दुकानों पर छापा मारकर चनपटिया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कामेश्वर कुमार ने दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है. यह बाल श्रमिक बकुलहर के एक होटल व एक ग्रेड ड्रिल की दुकान में काम कर रहे थे. जब श्रम विभाग की टीम इन दुकानों पर पहुंची तो होटल में दस वर्ष का एक लड़का काम कर रहा था.

वहीं गेट ग्रिल की दुकान में एक बारह साल के बच्चे से काम लिया जा रहा था. बच्चों से श्रमिक के रूप में काम लेने को लेकर दोनों दुकानदारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया गया है. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कामेश्वर कुमार ने बताया कि बकुलहर के एक होटल में उमेश साह पर बाल एवं किशोर श्रम कानून का उल्लंघन कर बच्चे से काम करा रहे थे. वहीं विनोद साह भी अपनी दुकान में बच्चे को बतौर श्रमिक रखे हुए थे. इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >