बाइक की ठोकर से बच्ची की घटनास्थल पर मौत

मझौलिया : मझौलिया-जगदीशपुर मुख्य मार्ग में आलमगंज चौक के समीप बुधवार को नानोसती की तरफ से जा रहे ग्लैमर बाइक की ठोकर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत घटनास्थल पर हो गयी. सूचना पाकर मझौलिया थाना के दरोगा उदय कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर और बाइक को अपने कब्जे में लिया. दारोगा […]

मझौलिया : मझौलिया-जगदीशपुर मुख्य मार्ग में आलमगंज चौक के समीप बुधवार को नानोसती की तरफ से जा रहे ग्लैमर बाइक की ठोकर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत घटनास्थल पर हो गयी. सूचना पाकर मझौलिया थाना के दरोगा उदय कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर और बाइक को अपने कब्जे में लिया.

दारोगा उदय कुमार ने बताया कि अहवर कुड़िया पंचायत वार्ड नम्बर 13 के अब्रेश मियां के साडू की पांच वर्षीय पुत्री आज ही उनके घर आयी थी. इसकी इस सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि बाइक चालक विनय कुमार नौतन थाना क्षेत्र के बन्हौरा निवासी है, जो शादी का कार्ड बांटकर अपने घर जा रहा था.

उसके साथ बाइक पर उसी गांव का संदीप कुमार उर्फ ज्योतिलाल सवार था. ग्रामीणों ने दोनों को अपने कब्जे में रखा है. इस मामले को सुलझाने का भी प्रयास जारी रहा. इधर मृतका के घर पुलिस ने सूचना भेज दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >