बगहा (पश्चिमी चंपारण) : दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया. सीएम कौलेश्वर मंदिर पहुंचे और माथा टेका. इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडो-नेपाल सीमा पर त्रिवेणी स्थित नेपाल के मंदिरों की तर्ज पर कौलेश्वर बाबा के मंदिर को विकसित किया जायेगा.
तीन नदियों के संगम पर बनेगा सायफन : मुख्यमंत्री
बगहा (पश्चिमी चंपारण) : दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया. सीएम कौलेश्वर मंदिर पहुंचे और माथा टेका. इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडो-नेपाल सीमा पर त्रिवेणी स्थित नेपाल के मंदिरों की तर्ज पर कौलेश्वर बाबा के मंदिर को विकसित किया जायेगा. […]

मुख्यमंत्री ने कहा कि कौलेश्वर के समीप सोन, तमशा व गंडक के संगम पर पक्का सुरक्षात्मक बांध बनाया जायेगा. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही वीटीआर के घने जंगलों को कटाव से भी निजात मिलेगा.
सीएम ने इस दौरान कौलेश्वर तट से बराज के समीप पर नौका विहार किया. सीएम ने पर्यटन के साथ दार्शनिक स्थल को देखते हुए जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव एवं अभियंताओं से कौलेश्वर नदी तट एवं वाल्मीकि आश्रम पहुंच पथ पर अलग-अलग छलका बनाने का निर्देश दिया.
साथ ही उन्होंने कहा कि काली मंदिर से ईको टूरिज्म पार्क के समीप तक गंडक तटबंध का पक्कीकरण के साथ सौंदर्यीकरण कराया गया है. उसी के तर्ज पर कॉलेश्वर स्थान तटबंध तक पक्का सुरक्षात्मक बांध बनाया जायेगा.