मुख्यमंत्री ने प्रभात खबर की पुस्तक ‘मैं हूं बेतिया’ का विमोचन किया

बेतिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने शनिवार को वाल्मीकिनगर में ‘मैं हू बेतिया’ पुस्तक का विमोचन किया. प्रभात खबर (मुजफ्फरपुर) की ओर से प्रकाशित इस पुस्तक में पश्चिम चंपारण के ऐतिहासिक, पर्यटक और दर्शनीय स्थलों से जुड़ी समग्र जानकारियों के साथ-साथ जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य समाहित किये […]

बेतिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने शनिवार को वाल्मीकिनगर में ‘मैं हू बेतिया’ पुस्तक का विमोचन किया. प्रभात खबर (मुजफ्फरपुर) की ओर से प्रकाशित इस पुस्तक में पश्चिम चंपारण के ऐतिहासिक, पर्यटक और दर्शनीय स्थलों से जुड़ी समग्र जानकारियों के साथ-साथ जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य समाहित किये गये हैं. मुख्यमंत्री ने प्रभात खबर के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ बौद्धिक जिम्मेदारियों के और भी प्रयोग देखने की उम्मीद है.

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने प्रभात खबर की टीम को बधाई दी और आगामी प्रकाशन के लिए कई सुझाव भी दिये. इस मौके पर पमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार, डीआईजी ललन मोहन प्रसाद, डीएम डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे, एसपी राजीव रंजन, विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >