सीएम नीतीश ने प्रभात खबर की पुस्तक ''मैं हूं बेतिया'' का किया विमोचन

बेतिया (पश्चिमी चंपारण):बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने शनिवार को वाल्मीकिनगर में ‘मैं हू बेतिया’ पुस्तक का विमोचन किया. प्रभात खबर (मुजफ्फरपुर) की ओर से प्रकाशित इस पुस्तक में पश्चिम चंपारण के ऐतिहासिक, पर्यटक और दर्शनीय स्थलों से जुड़ी जानकारियों को समाहित किया गया है. सीएम नीतीश ने प्रभात खबर […]

बेतिया (पश्चिमी चंपारण):बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने शनिवार को वाल्मीकिनगर में ‘मैं हू बेतिया’ पुस्तक का विमोचन किया. प्रभात खबर (मुजफ्फरपुर) की ओर से प्रकाशित इस पुस्तक में पश्चिम चंपारण के ऐतिहासिक, पर्यटक और दर्शनीय स्थलों से जुड़ी जानकारियों को समाहित किया गया है.

सीएम नीतीश ने प्रभात खबर के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ बौद्धिक जिम्मेदारियों के और भी प्रयोग देखने की उम्मीद है. जल संसाधन मंत्री संजय झा ने भी प्रभात खबर की टीम को बधाई दी़ मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार, डीआइजी ललन मोहन प्रसाद, डीएम डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे, एसपी राजीव रंजन, विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >