पांच मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया

बैरिया : थाना क्षेत्र के हाट सरैया के जगरनाथ साह का कमाऊ सपूत मुन्ना साह की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. परिजनों का कहना है कि वह घर का कमाऊ सदस्य था. मुन्ना की मौत के बाद से इसके पांच संतानों के सिर से पिता का साय उठ गया है. परिजनों का कहना […]

बैरिया : थाना क्षेत्र के हाट सरैया के जगरनाथ साह का कमाऊ सपूत मुन्ना साह की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. परिजनों का कहना है कि वह घर का कमाऊ सदस्य था. मुन्ना की मौत के बाद से इसके पांच संतानों के सिर से पिता का साय उठ गया है. परिजनों का कहना है कि अब इन मासूमों की परिवरिश कैसे होगी, ये सोचकर परिजन कारूणिक क्रंदन कर रहे हैं. वैसे इस घटना के बाद हॉट सरैया गांव में मातम सा माहौल बना हुआ है.

ग्रामीण सूत्रों की माने तो 30 वर्षीय मुन्ना साह संत घाट में फल तथा मछली का व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण करता था. कुछ ही दिनों में उसका व्यवासाय चल निकला था और इसका कारण कोई उसको निडर होना बता रहा है तो कई इस मामले को पुराने विवादों से जोड़ रहे हैं. ग्रामीणों ने स्वीकार किया कि वह पिछले कुछ वर्षों से कई विवादों के कारण कतिपय लोगों की आंख की किरकिरी बन गया था. वैसे ग्रामीणों ने मृत मुन्ना साह की दो शादियां बतायी हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि पहली औरत की मौत किसी बीमारी के वजह से हो गयी. इसके बाद मुन्ना साह ने पुन: दूसरी शादी 2010 में किया था. दूसरी शादी से उसे एक लड़की तथा तीन लड़के हैं. घटना के बाद दहाड़े मार कर रो रहे उसके परिजनों का कहना था कि मुन्ना ने किसी का क्या बिगाड़ा था कि उसकी हत्या इतनी बेरहमी से कर दी गयी. अब उनके बाल बच्चों का देखरेख और भरण पोषण कैसे होगा.

मुन्ना की हत्या के बाद से हॉस्पिटल में परिजनों की चीख पुकार मच गई. भाई, मां-बाप और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था. शाम को शव पहुंचने के बाद से एक बार फिर कोहराम मच गया. घटना को लेकर सभी स्तब्ध दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >