ठोकर से बाइक सवार तीन घायल, कंटेनर जब्त, चालक फरार

जगदीशपुर : बेतिया-अरेराज मुख्य पथ पर जगदीशपुर पंचायत भवन के समीप कंटेनर की ठोकर से बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये घटना की सूचना पर जगदीशपुर पुलिस ने त्वरित पहुंचकर घायल युवकों को इलाज के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल भेजवा दिया. वही ठोकर मार कर भाग रहे कंटेनर को पुलिस […]

जगदीशपुर : बेतिया-अरेराज मुख्य पथ पर जगदीशपुर पंचायत भवन के समीप कंटेनर की ठोकर से बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये घटना की सूचना पर जगदीशपुर पुलिस ने त्वरित पहुंचकर घायल युवकों को इलाज के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल भेजवा दिया. वही ठोकर मार कर भाग रहे कंटेनर को पुलिस ने पीछा कर आईटीआई चौक के पास पकड़ लिया.

हालांकि कंटेनर का ड्राइवर भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीन युवक अरेराज की ओर जा रहे थे. इसी बीच अरेराज की ओर से तेज गति से आ रही कंटेनर ने जगदीशपुर पंचायत भवन के समीप बाइक में ठोकर मार दी. इससे बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी.

चालक ठोकर मारने के बाद बेतिया की ओर कंटेनर लेकर भागने लगा. थानाध्यक्ष कैलाश प्रसाद ने बताया कि कंटेनर और बाइक को थाना लाया गया है. इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव निवासी अनिल साह, अजय कुमार व निर्भय कुमार के रूप में की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >