मानदेय का भुगतान नहीं मिलने पर किया हंगामा

बेतिया : नगर परिषद के कुल 39 में 34 वार्डों में 17 सितंबर से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर रहीं 130 महिलाओं को अब अत मानदेय नहीं मिल सका है. इसको लेकर नप कार्यालय के समक्ष बुधवार को महिलाओं ने हंगामा किया. एनयूएलएम के मिशन मैनेजर मणि शंकर व सीओ आशा देवी ने उन्हें […]

बेतिया : नगर परिषद के कुल 39 में 34 वार्डों में 17 सितंबर से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर रहीं 130 महिलाओं को अब अत मानदेय नहीं मिल सका है. इसको लेकर नप कार्यालय के समक्ष बुधवार को महिलाओं ने हंगामा किया. एनयूएलएम के मिशन मैनेजर मणि शंकर व सीओ आशा देवी ने उन्हें समझा बूझाकर शांत कराया.

विभिन्न वार्डों से पहुंची सविता देवी, कुसुम देवी, गायत्री देवी, अनिता देवी, चन्दा देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने बताया हर माह मानदेय मिलने का वादा कर के हम सबको काम पर लगाया गया है. डेढ़ माह बीत जाने के बाद हमें हमारा भुगतान नहीं मिला है. दीपावली व छठ महापर्व में भी जब हम गरीबों को अपनी मजदूरी का पैसा नहीं मिल रहा तो घर-घर जाकर कचरा वसूलने से क्या लाभ. अनेक महिनाओं ने बताया कि उन्हें खुद छठ करना है. अपनी गरीबी के कारण कचरा उठाने का कार्य हमने शुरू किया.
अब मजदूरी नहीं मिल रही तो काम का क्या मतलब. इधर नप के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि काम की जांच के लिए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट की जांच सीओ (कम्युनिटी ऑर्गनाइजर) आशा देवी को निर्देशित किया गया है. फिर उसके 10 फीसदी वार्डों की जांच एलयूएमएम के सिटी मिशन मैनेजर को करना है. रिपोर्ट उन तक पहुंचने के साथ ही भुगतान का आदेश कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >