34 बोतल विदेशी एवं छह लीटर देसी शराब जब्त, आरोपित फरार

बेतिया : शहर के समीप नुनिया डिह के एक घर से छापेमारी कर कालीबाग ओपी पुलिस ने 34 बोतल विदेशी व छह लीटर देशी शराब जब्त किया है. हालांकि शराब रखने के दो आरोपित फरार होने में सफल रहे. कालीबाग ओपी पुलिस ने सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह नुनिया डिह में मोती महतो […]

बेतिया : शहर के समीप नुनिया डिह के एक घर से छापेमारी कर कालीबाग ओपी पुलिस ने 34 बोतल विदेशी व छह लीटर देशी शराब जब्त किया है. हालांकि शराब रखने के दो आरोपित फरार होने में सफल रहे. कालीबाग ओपी पुलिस ने सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह नुनिया डिह में मोती महतो के घर छापेमारी की.

मोती महतो के घर से पुलिस को 34 बोतल विदेशी शराब व छह लीटर देशी शराब बरामद किया. हालांकि शराब रखने के दोनों आरोपित चोकट महतो व मोती महतो भागने में सफल रहे. कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >